गढ़वा: पति के दूसरी महिला के साथ जाने से टूटी पत्नी, ब्लेड से रेता अपना गला, अस्पताल में भर्ती

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Apr 2026 6:10 PM

विज्ञापन

गढ़वा में घायल अनिता देवी की तस्वीर

Garhwa Domestic Dispute: गढ़वा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिशुनपुरा के पिपरी खुर्द में एक महिला ने पति के धोखे से आहत होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया. सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला का इलाज जारी है. पढ़ें, कैसे पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

Garhwa Domestic Dispute, गढ़वा, (प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट): गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी खुर्द गांव में शनिवार को एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया. महिला ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायल महिला की पहचान राजेंद्र भुइयां की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है.

पति की बेवफाई से बढ़ी मानसिक परेशानी

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनीता देवी पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और आक्रोश में थी. इसका मुख्य कारण उनके पति राजेंद्र भुइयां का व्यवहार था. बताया जा रहा है कि राजेंद्र अपनी पत्नी को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ कहीं चला गया है. इस घटना के बाद से ही अनीता का मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा था और वह अक्सर परेशान रहती थी.

Also Read: एक पति-दो पत्नियां और सड़क पर महासंग्राम, पहली ने दूसरी बीवी को किया लहूलुहान

चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन, अस्पताल में भर्ती

शनिवार को जब तनाव असहनीय हो गया, तो अनीता ने ब्लेड से अपने गले पर हमला कर दिया. उनकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अनीता को लहूलुहान हालत में पाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घाव काफी गहरा है, लेकिन समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. वह अभी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला को उकसाने के पीछे कोई अन्य कारण भी था. परिजनों का कहना है कि पति के घर छोड़ने के कारण ही महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है.

Also Read: आखिरी सांस लेने से पहले माओवादी नेता किशन दा का आखिरी खत, मिसिर बेसरा को भेजा था संदेश

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola