पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के इन 5 जिलों में आज से लू का अलर्ट, रांची में छायेगा बादल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast/ Heat Wave

Aaj Ka Mausam: झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत 5 जिलों में आज से लू चलेगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राजधानी रांची में बादल छाये रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पलामू, गढ़वा समेत 5 जिलों (गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में आज से लू (Heat Wave) चलेगी. तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 दिन में 2-3 डिग्री बढ़ जायेगा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र ने कहा है कि 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 3 दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. साथ ही यह भी कहा है कि राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं उष्ण लहर की संभावना है.

बहरागोड़ा का उच्चतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

इस दौरान आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा जिले के बानो में रहा.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

रांची में 14 मार्च को आसमान में छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने 14 मार्च 2025 को राजधानी रांची में दोपहर या शाम में आसमान में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, मौसम शुष्क ही रहेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर का पारा 40 डिग्री रहने का अनुमान

जमशेदपुर में 14 मार्च 2025 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री हो जाने का अनुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. डाल्टेनगंज में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है. इस दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, और चढ़ेगा पारा, 4 दिन तक Heat Wave का अलर्ट

Video: झारखंड के साइंटिस्ट की मोहाली में मौत, क्या हुआ था उस रात, CCTV के फुटेज में देखें

होली से पहले झुमरा पहाड़ के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Holi 2025: खास है सरायकेला की होली, भक्तों संग रंग-गुलाल खेलने घर-घर दस्तक देते हैं राधा-कृष्ण

बाबाधाम में कब है होली? कब होगा होलिका दहन? बाबा मंदिर में कैसे मनती है होली? पढ़ें विस्तार से

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola