भर-भराकर गिर गया बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्र का छत, खतरे में बोकारो के 30 नौनिहालों की जिंदगी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बोकारो के बुटवरिया आंगनबाड़ी केंद्र का छत

Jharkhand News: बोकारो के बुटवरिया गांव में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का छत गिर गया. उस वक्त 30 बच्चे भवन के अंदर पढ़ रहे थे. छत का मलबा गिरते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

बोकारो, संजय मिश्रा : नावाडीह प्रखंड की काछो पंचायत के बुटवरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन के बरामदे की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को भरभराकर गिर पड़ा. घटना के समय अंदर के कमरे में 30 नन्हे-मुन्ने पढ़ रहे थे. सेविका कुंती देवी और सहायिका पोलिना देवी भी कमरे में ही मौजूद थीं. छत से मलबा गिरते ही बच्चों में अफरातफरी मच गयी. बच्चे और सेविका-सहायिका कमरे से तुरंत बाहर आ गये. उनके चेहरों पर दहशत साफ देखा जा सकता था.

कभी भी धवस्त हो सकता है आंगनबाड़ी केंद्र का भवन

बोकारो के बुटवरिया गांव में स्थित इस आंगनबाड़ी केंद्र में 32 बच्चे नामांकित हैं. बताते चलें कि केंद्र का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है. शुक्रवार को जिस समय बरामदे का हिस्सा भरभरा कर गिरा, अगर नौनिहाल वहां खेलते-कूदते होते, तो स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. मामले में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी सामने आयी है. असल में, कमरे की छत का प्लास्टर झड़ गया है. बारिश में छत से पानी टपकता है. दीवारें फट गयी हैं.

Also Read: रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म

सुपरवाइजर और सीडीपीओ को कई बार लिखा जा चुका है पत्र

सेविका कुंती देवी ने प्रभात खबर को बताया कि जर्जर भवन को लेकर आधा दर्जन से भी अधिक बार सुपरवाइजर और नावाडीह सीडीपीओ को पत्र लिख चुकी हैं. केंद्र का फोटो भी भेजा है. केंद्र की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण भय से बच्चों को भेजना नहीं चाहते हैं. सुपरवाइजर कुंतल रानी ने कहा कि बुटवरिया आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति के बारे में लिखित सूचना सीडीपीओ और बीडीओ को दी गयी है. सेविका को फिलहाल किसी निजी मकान को किराये पर लेकर केंद्र चलाने को कहा गया है. इधर, डेगागढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति भी जर्जर है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola