रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

डॉ राजकुमार

RIMS Director: रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को सख्ती से काम करने का नतीजा बताया है. वहीं, इस मामले पर अब सियासत भी गर्म हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : रिम्स के निदेशक पद से हटाये जाने के बाद डॉ राजकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई सख्ती से काम करने का नतीजा है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर उन्होंने कहा कि वह तो कुछ भी बोलते हैं. वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की वजह से डॉ राजकुमार पर यह कार्रवाई हुई है.

क्या कहा रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने

रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने सरकार के निर्देश और बदनामी करने के आरोपों पर कहा कि अगर यह कोई सिद्ध कर दे तो वह भारत छोड़कर चले जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा काम नहीं करने की बात पर उन्होंने कहा : वह तो कुछ भी कहते हैं. हमारे पास तो जीबी की प्रक्रिया की पूरी रिकार्डिंग है, जरूरत पड़ी तो चलवायेंगे.

Also Read: रांची में पहली बार आसमान में दिखेगा सेना का शौर्य, विमान से लहरेगा तिरंगा, देखते रह जाएंगे जांबाजों का हवाई करतब

पूर्व निदेशक बोले- जीबी के दौरान ही इस्तीफा मांगते तो दे देता

रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने कैबिनेट की बात नहीं मानने के सवाल पर कहा कि मैं कैबिनेट से ऊपर हूं, क्या? जबर्दस्ती कोई चार्ज थोपने से चलता है क्या? अगर जीबी के दौरान ही इस्तीफा मांगते तो दे देता, लेकिन ऐसी कार्रवाई तो स्वीकार नहीं है.

सरयू राय ने कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डॉ राजकुमार को निदेशक पद से हटाने पर सियासत भी गर्म हो गयी है. बाबूलाल मरांडी के अलावा सरयू राय ने रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसिलए की गयी क्योंकि उन्होंने दो दिन पूर्व रिम्स शासी निकाय की हुई बैठक में करोड़ों के गलत भुगतान करने का सरकारी आदेश नहीं माना और सही बात कह दी. उनके द्वारा रिम्स में किया जा रहा सुधार सरकार को रास नहीं आया.

Also Read: Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद झारखंड के इस जिले में निषेधाज्ञा, अफवाह फैलायी तो होगा एक्शन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola