ePaper

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद झारखंड के इस जिले में निषेधाज्ञा, अफवाह फैलायी तो होगा एक्शन

Updated at : 18 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
pakur-dc-inspection

शहर की विधि-व्यवस्था का जायजा लेते डीसी मनीष कुमार

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा के बाद झारखंड के पाकुड़ का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. पाकुड़ में 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. पाकुड़ के डीसी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने हिंसा की अफवाह फैला दी थी. इससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

विज्ञापन

Murshidabad Violence: पाकुड़-वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 पारित किए जाने के बाद झारखंड के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक घटना को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट है. प्रशासन ने पाकुड़ शहर में 18 अप्रैल से 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है. शहर में धारा 163 लगा दी गयी है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने आदेश पत्र जारी किया है.

निषेधाज्ञा के बाद अब ये करना होगा प्रतिबंधित


पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पांच या पांच से अधिक की संख्या में व्यक्तियों के साथ किसी भी स्थान विशेष पर बिना कारण जमा होना, भ्रमण करना अथवा भीड़ लगाना प्रतिबंधित होगा. किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों द्वारा निषेधाज्ञा क्षेत्र में कोई अग्नि शास्त्र, परंपरागत हथियार, लाठी, डंडा, भला, तीर धनुष आदि कोई भी हथियार लेकर चलना, भ्रमण करना अथवा उसका व्यवहार किए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Air Show 2025 Ranchi: रांची में एयर शो की कैसी है तैयारी? हवाई करतब देख होंगे मंत्रमुग्ध, लेकिन इसकी है नो एंट्री

अफवाह फैलानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी


डीसी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आजाद और नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने शुक्रवार को शहर में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने गांधी चौक मस्जिद के पास पहुंचकर आसपास की जगह का निरीक्षण किया. उपस्थित पदाधिकारी को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नहीं बख्शे जाएंगे अफवाह फैलानेवाले-डीसी


पाकुड़ के डीसी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बीते गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा की अफवाह फैला दी थी. इसे लेकर शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

ये भी पढ़ें: कल्पना संग हेमंत सोरेन की स्पेन और स्वीडन यात्रा, औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में और मजबूत होगा झारखंड

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola