Bokaro News : क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जैप चार बना ओवर ऑल चैंपियन

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रतियोगिता में जैप-5 देवघर द्वितीय व जैप-3 धनबाद की टीम रही तृतीय स्थान पर

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित जैप चार प्रांगण में रविवार को आयोजित झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2025 में ओवरऑल चैंपियन जैप-4 बोकारो की टीम बनी. जबकि जैप-5 देवघर दूसरे व जैप-3 धनबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि पुलिस को अपराध कर्मियों पर नकेल कसने व विधि-व्यवस्था ड्यूटी संधारण करने के लिए अपने हथियार में दक्षता प्राप्त करना काफी आवश्यक है. इसलिए प्रत्येक वर्ष सभी पुलिसकर्मियों को लक्ष्याभ्यास कराया जाता है. उनके द्वारा पूरे कार्यक्रम को वृहद एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजन करने के लिए संगठन सचिव सह जैप-4 व एसआइआरबी समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी. अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया. समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर , सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, जैप-3 गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्टा मनोज स्वर्गियारी, सीआइएसएफ बोकारो के समादेष्टा रवींद्र कुमार मिल, कोनार डैम डीवीसी के एचओपी रंजीत सिंह, जैप-4 के डीएसपी पतरस बरवा, एसआइआरबी के डीएसपी मो. साजिद जफर, जगुआर के डीएसपी आशीष महली, बोकारो सिटी डीएसपी आलोक रंजन सिटी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola