Bokaro News : कथारा क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड टीम के सदस्यों ने स्वांग-गोविंदपुर फेस 2 माइंस का किया निरीक्षण

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 12:38 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने प्रबंधन के समक्ष रखे कई सुझाव

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना ओपेन कास्ट माइंस का गुरुवार को क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया. इस दौरान माइंस के एक फेस के बैंच पर लाइटिंग व्यवस्था में सुधार, टाटा हिटाची शॉवेल मशीन सहित अन्य मशीनों की समय-समय पर वाशिंग, माइंस जाने वाले होल रोड रास्ते पर नीचे से बिजली के ओवरहेड तार को ऊपर से क्रॉसिंग करने, कैंटीन रूम शेड एवं खिड़की, दरवाजे को दुरुस्त करने साथ पीने के पानी के लिए आरओ मशीन की व्यवस्था सहित कई सुझाव दिये गये. प्रबंधन ने जल्द से जल्द पहल कराने का आश्वासन दिया. निरीक्षण के दौरान पीओ एके तिवारी, एसओ सेफ्टी आरके वर्णवाल, खान प्रबंधक मनोज कुमार, सेफ्टी पदाधिकारी आलोक कुमार सहित सेफ्टी बोर्ड सदस्यों में एचएमकेयू के इम्तियाज खान, सीसीएल सीकेएस के कृष्ण कुमार,आरकेएमयू के बैरिस्टर सिंह, एक्टू के बालगोविंद मंडल, एजेकेएसएस के बिनोद बाउरी, कमल रवानी, बालेश्वर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola