Bokaro News : गोमिया : पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मामले

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 12:58 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बीडीओ ने बैठक में लिये गये निर्णय के पालन का दिया निर्देश

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ सह प्रभार सीडीपीओ आफताब आलम, उप प्रमुख अनिल महतो, विधायक प्रतिनिधि संतोष साव मुख्य रूप से उपस्थित थे. क्रमवार सभी विषयों पर चर्चा की गयी. ओएनजीसी पर विधायक प्रतिनिधि श्री साव ने विकास और रोजगार के अलावा क्षेत्र में किये जा रहे विकास पर अपनी बातें रखी. ओएनजीसी के पदाधिकारी ने कहा कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगाढ ललपनिया में पहाड़ी की चारों ओर सौर सिस्टम लाइट लगायी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग पर उठाये गये सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि चतरोचट्टी में जो स्वास्थ्य केंद्र है वहां स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के अलावा अन्य सुविधा बहाल को लेकर पहल की जायेगी. बिजली के मामले पर लोधी और करमटिया में जमीन से काफी नीचे 11 हजार विद्युत वोल्ट का तार झूलने पर इसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से ऊंचा करने के सवाल पर विभाग के उपस्थित कर्मचारियों ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान करने की बात कही. तिलैया के डाका साड़म गांव में काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका नहीं रहने पर सहायिका की नियुक्ति त्वरित करने की मांग की गयी. बैठक में सीसीएल से संबंधित समस्याओं को रखा गया, जिस पर उपस्थित सीसीएल के अधिकारी ने समाधान करने की बात कही. बीडीओ श्री महतो ने उपस्थित विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्णय लिये गये हैं, उसका अक्षरश: पालन करें. मौके पर धवैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो, पसस मदन महतो, विष्णु लाल सिंह, महेश रविदास, सुशीला देवी, शिवलाल मरांडी, मुखिया विनोद विश्वकर्मा, विद्युत विभाग के राजन यादव, शिक्षा के इकबाल अथवार्शी, जी प्रजापति के अलावा आंगनबाड़ी के पर्यवेक्षिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola