ePaper

BOKARO NEWS : सीटीपीएस के पूर्व परियोजना प्रधान को दी गयी विदाई

Updated at : 27 Oct 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : सीटीपीएस के पूर्व परियोजना प्रधान को दी गयी विदाई

BOKARO NEWS : सीटीपीएस के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर को शनिवार की रात विदाई दी गयी. उनका तबादला कोडरमा थर्मल पावर प्लांट हुआ है.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. सीटीपीएस के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर को शनिवार की रात विदाई दी गयी. उनका तबादला कोडरमा थर्मल पावर प्लांट हुआ है. ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में श्री ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी भव्या ठाकुर को भी सम्मानित किया गया. नये वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच और सरल कार्य शैली से ही कठिन से कठिन कार्य को आसानी से किया जा सकता है. उन्होंने श्री ठाकुर की कार्यशैली की प्रशंसा की. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अपनी कार्यक्षमता का पूरा-पूरा उपयोग करें. वरीय महाप्रबंधक राम प्रवेश साह ने श्री ठाकुर ने संयंत्र संचालन और सामाजिक कार्यों में बढ़ कर हिस्सा लिया. समारोह का संचालन एचके प्रजापति ने किया. समारोह को वरिष्ठ महाप्रबंधक डीसी पांडेय, अभिजीत घोष, केएम प्रियदर्शी, राजीव रंजन, डाॅ पीके घोष, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार रजक आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर दिलीप कुमार, राजीव रंजन ओझा, महावीर ठाकुर, मो इम्तियाज, अमित सिन्हा, दीपक कुमार, कंचन स्मिता टोप्पो, संजीत कुमार, अजय कुमार, रवींद्र कुमार, विनय कृष्ण दास, राजीव झा, अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola