Bokaro News : संत जेवियर स्कूल में सीआइएससीइ क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, भागलपुर व पटना जोन के 36 टीमों के 377 खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर वन स्थित संत जेवियर स्कूल प्रांगण में दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025 की शुरूआत शुक्रवार से हुई. उद्घाटन प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने किया. कहा : देश का सबसे प्राचीन खेल खो-खो है. इस खेल के जरिये शरीर को स्वस्थ व मस्तिष्क को उर्जावान बनाये रखने में मदद मिलती है. इस तरह के खेल को कॅरियर में भी शामिल किया जा रहा है. हर खिलाड़ी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, भागलपुर व पटना जोन के 36 टीमों के 377 खिलाड़ी शामिल हुए. सभी खिलाड़ियों ने अपने दम-खम का पूरा-पूरा उपयोग किया. संचालन सेलिना व अर्शा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर फादर मनोज, फादर निर्मल, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, उप प्राचार्या सिस्टर नैंसी, उप प्राचार्या सिस्टर जैंसी, रजिस्ट्रार सोनिया सोलोमन, सिस्टर सुनीता, शशि, अमृत लता, स्वागतकर्ता अर्चना कुमारी, मुख्य रेफरी अनिल प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रथम दिन के परिणाम :

लीग मैच में अंडर 14 गर्ल्स रांची जोन व पटना जोन के बीच हुआ. इसमें रांची जोन 10 प्वाइंट व एक इनिंग के साथ विजेता रही. अंडर 14 ब्वॉयज में भागलपुर जोन व रांची जोन के बीच हुआ. इसमें भागलपुर जोन एक प्वाइंट व तीन मिनट्स के साथ जीत दर्ज किया. अंडर 17 गर्ल्स जमशेदपुर जोन व भागलपुर जोन के बीच हुआ. इसमें जमशेदपुर जोन एक प्वाइंट से विजेता रहा. अंडर 17 ब्वायज देवघर जोन व रांची जोन के बीच हुआ. इसमें रांची जोन वॉक ओवर से जीता. अंडर 19 गर्ल्स रांची जोन व भागलपुर जोन के बीच हुआ. इसमें रांची जोन 11 प्वाइंट व इनिंग से विजेता रहा. अंडर 19 ब्वॉयज देवघर व जमशेदपुर के बीच हुआ. इसमें देवघर जोन एक प्वाइंट व छह मिनट से विजयी रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola