ePaper

जन सेवक के रूप में काम करें मुखिया, कल्याणकरी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : उपायुक्त

Updated at : 02 Jul 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
जन सेवक के रूप में काम करें मुखिया, कल्याणकरी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : उपायुक्त

चास प्रखंड सभागार में नौ दिवसीय प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन, दिये गये कार्यक्रम से संबंधित कई दिशा निर्देश

विज्ञापन

बोकारो. सरकार की ओर से विभिन्न विभाग अंतर्गत गरीबी उन्मूलन व ग्रामीण जनता के लिए कई योजना है. योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक तक पहुंचाने को लेकर नौ दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को चास प्रखंड सभागार से हुई. डीसी विजया जाधव ने कहा कि अधिकारी लोक सेवक हैं, उसी तरह मुखिया जन सेवक हैं. जन सेवकों की भूमिका में दायित्वों का निर्वहन करना है. निर्वाचित होकर आप मुखिया बने हैं, लेकिन, लेकप्रिय मुखिया बनना खुद की मेहनत है. तमाम मुखिया जनसेवक के रूप में काम करें, कल्याणकारी योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें.

डीसी ने कहा कि समीक्षा क्रम में देखा गया है कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन में जागरूकता की कमी है. प्रशासन व आमजन के बीच पंचायत स्तर पर मुखिया व पंचायत सचिव महत्वपूर्ण कड़ी हैं. इसी को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ताकि, मुखिया व पंचायत सचिव को सभी कल्याणकारी योजना व आर्हता की जानकारी हो. डीसी ने मुखिया व पंचायत सचिव को नियमित रूप से पंचायत सचिवालय में बैठने की बात कही. सभी योजनाओं से संबंधित प्रपत्र आमजनों को उपलब्ध कराने व योजना की जानकारी देने को कहा.

डीसी ने बताया कि सरकार ने 15 जुलाई तक सभी पंचायत को क्रियाशील बनाने का निर्णय लिया है. ताकि छोटे-मोटे काम के लिए आमजन को प्रखंड व जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े. आवासीय-जातीय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंकिंग आदि की सुविधा भी पंचायत सचिवालय से ही प्राप्त होगी. डीसी ने पंचायत सेवक को पंचायत सचिवालय को सुसज्जित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि योजना की निगरानी व क्रियान्वयन में मुखिया की अहम भूमिका है. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर निरीक्षण करने, कमियों को दुरूस्त करने में सकारात्मक पहल करने की बात कही.

सभी पंचायत में

बायोमीट्रिक उपस्थिति की हो व्यवस्था

डीसी ने कहा कि सभी पंचायत से आहर्ताधारियों का विभिन्न योजनाओं के लिए जिला को आवेदन प्राप्त होना चाहिए. इसकी समीक्षा होगी कि किस पंचायत से कितने आवेदन प्राप्त हुए. उन्होंने सभी पंचायत सचिवालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कार्यक्रम में मनरेगा, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना, आरएफ व सीआइ.एफ का वितरण, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, लखपति दीदी योजना, फुलोझानो योजना, 15 वें वित्त आयोग से संबंधित योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज व उर्वरक की उपलब्धता, मुख्यमंत्री पशुधन, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी, प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, साइकिल वितरण योजना, सिद्धो कान्हो क्लब गठन, पंचायत स्तरीय दवा दुकान, आयुष्माण कार्ड निर्माण, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, बिरसा योजना के तहत लाभुकों का कौशल विकास प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना, पंचायत सचिवालय का सुदृढ़ीकरण, पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र का संचालन की जानकारी दी गयी.

16 जुलाई तक सभी प्रखंडों में होगा आयोजन :

उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 16 जुलाई तक संबंधित प्रखंडों के प्रखंड सभागार में होगा. चार जुलाई को चंदनकियारी प्रखंड, छह को गोमिया, आठ को बेरमो, 10 को नावाडीह, 12 को चंद्रपुरा, 13 को पेटरवार, 15 जुलाई को कसमार व 16 जुलाई को जरीडीह प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित होगा.

ये थे मौजूद :

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज मणि, जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की, चास प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, चास अंचलाधिकारी दिवाकर दूबे व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola