ePaper

Bokaro News: बोकारो सदर अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड तैयार

Updated at : 05 Oct 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: बोकारो सदर अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड तैयार

Bokaro News: हाई रिस्क वाली गर्भवती का प्रसव के पहले व बाद देखभाल का पूरा होगा इंतजाम, स्पेशल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी रहेंगे तैनात, दुर्गापूजा के बाद होगा शुरू

विज्ञापन

रंजीत कुमार, बोकारो, बोकारो जिले के हाई रिस्क (हाई-लो ब्लड प्रेशर, हाई-लो शुगर सहित प्रसव के दौरान अन्य रिस्क से जुड़ी) वाली गर्भवतियों को अब घबराने की जरूरत नहीं है. सदर अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड तैयार हो किया गया है. हाई रिस्क वाली गर्भवती के गर्भवती के प्रसव कराने के सारे इंतजाम तैयार कर लिया गया है. अस्पताल में ही एक अलग वार्ड तैयार किया गया है. अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था से वार्ड को जोड़ दिया गया है. दुर्गापूजा समाप्त होते ही वार्ड शुरू कर दिया जायेगा.

वार्ड में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ 10 बेड का इंतजाम है. वार्ड में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वार्ड के लिए एक गाइनेकोलॉजिस्ट, एक फिजिशियन व छह स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम 24 घंटे तैनात होगी. टीम में शामिल सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि किसी भी गर्भवती को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. अब तक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सुविधा नहीं थी. इस तरह की गर्भवती की अस्पताल आने पर हायर सेंटर रेफर रांची या धनबाद स्थित सरकारी अस्पताल में कर दिया जाता था. अब ऐसा नहीं होगा. गरीब तबके के लोगों को इसका अधिक फायदा मिलेगा. वार्ड सिविल सर्जन व सदर उपाधीक्षक की निगरानी में रहेगा.

कोट05 बोक 02 – डॉ अभय भूषण प्रसादयह सरकार की योजना है. इस योजना से निश्चित रूप से गरीबों को फायदा मिलेगा. साथ ही प्रसव के लिए आने वाली हाई रिस्क से जुड़ी महिलाओं को सुविधा प्राप्त होगा.

डॉ अभय भूषण प्रसाद,

सिविल सर्जन

05 बोक 03 – डॉ अरविंद कुमार

वार्ड शुरू करने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. दुर्गापूजा समाप्त होते ही वार्ड को शुरू कर दिया जायेगा. चिकित्सक व स्वस्थ कर्मियों की टीम की सूची बना ली गयी है. प्रशिक्षण के बाद वार्ड शुरू कर दिया जायेगा.

डॉ अरविंद कुमार, उपाधीक्षक,

सदर अस्पताल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola