Bokaro News : बीएंडके जीएम कार्यालय परिसर में नवनिर्मित मॉडल शौचालय का लोकार्पण

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 1:24 AM

विज्ञापन

Bokaro News :सीसीएल कर्मियों व कार्यालय आने लोगों को होगी सुविधा : जीएम

विज्ञापन

फुसरो. सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित मॉडल शौचालय का लोकार्पण सोमवार को किया गया. उद्घाटन जीएम चितरंजन कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि शौचालय के अभाव को देखते हुए मॉडल शौचालय का निर्माण कराया गया है. अब सीसीएल कर्मियों सहित कार्यालय आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. महिला-पुरुष के लिए अब शौचालय परिसर में पीवीसी सिस्टर्न के साथ शौचालय और यूरेनल की सुविधा शामिल है. मौके पर एसओ माइनिंग केएस ग़ेवाल, एएफएम ज्ञानेंदु चौबे, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओपी विनय रंजन टुडू, एसओसी सतीश कुमार सिन्हा, सिक्योरिटी ऑफिसर डी मांझी, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, सिविल ओवरसियर दीपक वर्मा, जीएम पीएस लव कुमार, संवेदक संदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola