एक अप्रैल को ग्रहण करेंगे बीएसएल सीइओ का पदभार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

बोकारो. पवन कुमार सिंह (पीके सिंह) बोकारो स्टील प्लांट के नये सीइओ होंगे. इस्को-बर्नपुर में अधिशासी निदेशक (इडी) वर्क्स के पद पर कार्यरत श्री सिंह का तत्काल स्थानांतरण बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक -इंचार्ज (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट) के पद पर किया गया है. बीएसएल के वर्तमान अधिशासी निदेशक (पी एंड ए) अतुल श्रीवास्तव का […]
विज्ञापन
बोकारो. पवन कुमार सिंह (पीके सिंह) बोकारो स्टील प्लांट के नये सीइओ होंगे. इस्को-बर्नपुर में अधिशासी निदेशक (इडी) वर्क्स के पद पर कार्यरत श्री सिंह का तत्काल स्थानांतरण बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक -इंचार्ज (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट) के पद पर किया गया है. बीएसएल के वर्तमान अधिशासी निदेशक (पी एंड ए) अतुल श्रीवास्तव का स्थानांतरण दुर्गापुर स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक (पी एंड ए) के पद पर हुआ है.
इससे संबंधित सर्कुलर सेल कॉरपोरेट ऑफिस ने बुधवार को जारी किया. पीके सिंह एक अप्रैल 2017 को बीएसएल के सीइओ का पदभार ग्रहण करेंगे. श्री सिंह बोकारो स्टील प्लांट के ब्लॉस्ट फर्नेस में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं. श्री सिंह मूलत: बिहार के बेगुसराय जिला के रहने वाले हैं. बीएसएल के सीइओ के वर्तमान सीइओ अनुतोष मैत्रा 31 मार्च 2017 को रिटायर करेंगे.
अधिकारी का नाम पूर्व पदस्थापन कहां गये
पीके सिंह इडी वर्क्स-इस्को, बर्नपुर इडी इंचार्ज (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट) बोकारो
आरपी मंडल इडी प्रोजेक्ट-इस्को, बर्नपुर इडी वर्कर्स इस्को, बर्नपुर
वकील सिंह इडी ऑपरेशन,कॉरपोरेट दिल्ली इडी प्रोजेक्ट, इस्को, बर्नपुर
अतुल श्रीवास्तव इडी पी एंड ए, बोकारो इडी पी एंड ए-दुर्गापुर
एसके अग्रवाल जीएम-पीएंडए डीएसपी एंड एएसपी, दुर्गापुर जीएम इंचार्ज-पी एंड ए-बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




