बोकारो: होसिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य से पूर्व छात्र ने की धोखाधड़ी, लाखों रुपये ठगने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
police investigation

व्यक्ति से बात करते हुए पुलिस सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Bokaro News: होसिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य ललन प्रसाद ने अपने पूर्व छात्र अजय रविदास पर करीब 6.58 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तेनुघाट ओपी में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

प्रशान्त कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Bokaro News: तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट नंबर-02 निवासी सह होसिर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ललन प्रसाद ने अपने पूर्व छात्र अजय रविदास पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तेनुघाट ओपी में केस दर्ज कराया है. 

क्या है मामला? 

आवेदन में ललन प्रसाद ने बताया है कि अजय रविदास, जो कभी उनके विद्यालय में छात्र था, उसने जरूरी कार्य का हवाला देकर उनसे आर्थिक मदद मांगी थी. अजय की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने स्वयं और अपने रिश्तेदारों के माध्यम से विभिन्न तिथियों में उसके बैंक खातों में कुल 6 लाख 58 हजार 400 रुपये भेजे. 

तीन बैंक खातों में भेजी गई राशि

प्राचार्य के अनुसार वर्ष 2017 से 2018 के बीच यह राशि अजय रविदास के विभिन्न बैंक खातों में जमा कराई गई. इनमें बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के खाते शामिल हैं. उनका कहना है कि साक्ष्य के तौर पर बैंक के सभी लेन-देन के बैंक जमा पर्ची और अन्य दस्तावेज उनके पास सुरक्षित हैं.

केवल 64 हजार लौटाए 

ललन प्रसाद के मुताबिक अजय रविदास ने अब तक फोन-पे एवं नकद के माध्यम से मात्र 64 हजार रुपये ही वापस किए हैं. इसके बाद भी 5 लाख 94 हजार 400 रुपये बकाया हैं. कई बार मौखिक आग्रह और अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई. 

रुपये मांगने पर दी झूठे मुकदमे की धमकी

प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि 20 मई 2026 को जब उन्होंने बकाया राशि की मांग की तो अजय रविदास ने साफ तौर पर पैसा देने से इंकार कर दिया. साथ ही दोबारा पैसे की मांग करने या कानूनी कार्रवाई करने पर एससी/एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी. तेनुघाट ओपी में प्राचार्य ललन प्रसाद के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola