BOKARO NEWS : सीसीएल कर्मी के बंद आवास से 21 लाख की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 11:02 PM
BOKARO NEWS : बेरमो में सीसीएल कर्मी रतन झा के बंद आवास से गुरुवार की रात को 20 लाख के जेवरात सहित 80 हजार नगदी की चोरी हो गयी.
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली तीन नंबर त्रिभुतनगर निवासी सीसीएल कर्मी रतन झा के बंद आवास से गुरुवार की रात को 20 लाख के जेवरात सहित 80 हजार नगदी की चोरी हो गयी. श्री झा के भतीजे राकेश कुमार झा ने बताया कि चाचा मंगलवार को परिवार के साथ पूजा के लिए अपने गांव मधुबनी गये थे. गुरुवार की सुबह मेरी पत्नी मोटर चालू करने गयी तो उनके आवास के कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो चोरी का पता चला. सूचना पर थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो दो संदिग्ध मास्क पहने रात के लगभग दो बजे कॉलोनी में घूमते देखे गये. इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. मुकेश कुमार झा ने के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. लोगों ने बताया कि काॅलोनी में इससे पहले कभी चोरी की घटना नहीं हुई है. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच चल रही है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










