जिले के थानों में लंबित हैं 94 पासपोर्ट वेरिफिकेशन
Updated at : 21 Dec 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : आमजन की सुविधा के लिए राज्य में लागू राइट टू सर्विस एक्ट कागज में सिमट कर रह गया है. राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सात दिनों में पासपोर्ट का वेरिफिकेशन करना है. इसके बावजूद जिले के विभिन्न थानों में 94 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन अभी लंबित है. इसमें नौ ऐसे मामले हैं, जो […]
विज्ञापन
बोकारो : आमजन की सुविधा के लिए राज्य में लागू राइट टू सर्विस एक्ट कागज में सिमट कर रह गया है. राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सात दिनों में पासपोर्ट का वेरिफिकेशन करना है. इसके बावजूद जिले के विभिन्न थानों में 94 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन अभी लंबित है. इसमें नौ ऐसे मामले हैं, जो अक्तूबर माह से ही लंबित है. वहीं एक नवंबर से लेकर 10 नंबर तक के आठ, 10 नवंबर से 20 नवंबर तक के 32, 20 नवंबर से 30 नवंबर तक के 38 मामले लंबित है. वहीं दो दिसंबर का एक मामला लंबित है.
किस थाना में कितना वेरिफिकेशन है लंबित : जिले में सबसे अधिक पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले चंद्रपुरा थाना में लंबित है. उसके बाद पेटरवार व गोमिया दूसरे व तीसरे स्थान पर है. चंद्रपुरा में 20, आइइएल थाना में चार, चास में छह, सेक्टर 12 में चार, पेटरवार में नौ, दुगदा में पांच, चास मु. में तीन, गोमिया में सात, हरला में छह, बालीडीह में दो, गांधीनगर में दो, जरीडीह में दो, सेक्टर छह में दो, महुंआटांड़ में तीन, पिंड्राजोरा में तीन, बीएस सिटी थाना में तीन, ललपनिया में एक, चंदनकियारी में एक, बोकारो थर्मल में एक, सियालजोरी में दो, सेक्टर 12 में एक, बेरमो में एक, नावाडीह में एक, कसमार में दो वेरीफिकेशन लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




