Bokaro News : रेलवे कॉलोनी : दो बंद आवासों से सोने के जेवरात, नकदी सहित लाखों की चोरी

Bokaro News : बालीडीह पुलिस ने फुटेज खंगाला, चेहरा ढंके दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के दो अधिकारियों के घरों (डीएस/111/38/एफ व डीएस/111/38/ई) का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली है. घटना को अंजाम 22 मई की देर रात को दिया. 23 मई की सुबह छह बजे कॉलोनियों के लोगों ने दोनों आवासों का ताला टूटा देखा तो आवासधारी व पुलिस को घटना की सूचना दी. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरे पर कपड़ा ढंके दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है. श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.
एक ने दर्ज करायी प्राथमिकी, दूसरे का इंतजार : स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आवासधारी आवास बंद कर गांव गये थे. डीएस/111/38/एफ के आवासधारी प्रदीप कुमार भौमिक 18 मई को आवास में ताला लगा कर सपरिवार कोलकाता अपने पिता के दशकर्म में शामिल होने गये थे, जबकि दूसरे आवास में रहनेवाले एसके दुबे गांव गये हैं. पुलिस से सूचना मिलने पर कोलकाता से श्री भौमिक 23 मई की रात को वापस बोकारो लौटे और प्राथमिकी दर्ज करायी. जबकि एसके दुबे का इंतजार पुलिस कर रही है.आलमीरा का लॉकर तोड़ कर कीमती सामान चोरी :
रेलवे कॉलोनी (डीएस/111/38/एफ) प्रदीप कुमार भौमिक ने बालीडीह थाना में रविवार को चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 22 मई को सुबह छह बजे पड़ोसियों ने आवास का ताला टूटे होने की सूचना दी. उसी दिन शाम को वापस कोलकाता से लौटा. घर का मुख्य द्वार की कड़ी को काटा गया था. अंदर कमरे में आलमीरा के लॉकर को तोड़ा गया था. उसमें रखा कीमती सामान चोरी हो गयी थी. चोरी गये सामानों में एक सोने की चेन लॉकेट सहित 15 ग्राम, एक सोने का चेन (लगभग 10 ग्राम), सोने का दो कान का झुमका लगभग 10 ग्राम, चार छोटे कान की बाली (लगभग आठ ग्राम), सोनी हैंडीकैम कैमरा, आलमीरा में रखा 28 हजार रुपया नकद शामिल है.पुत्री की शादी के लिए बनवाये जेवरात हो गये चोरी :
इधर, एसके दुबे ने बताया कि उनकी बड़ी माता जी का देहांत हो गया है. वह उत्तरप्रदेश के बलिया आये हुए हैं. पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिली है. 28 मई को बोकारो आयेंगे. पड़ोसियों के सूचना के अनुसार मेरे घर से चांदी के बर्तन का सेट व सोने के जेवरात की चोरी हुई है. जेवरात अपनी पुत्री की शादी के लिए बनवा कर रखा करते थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










