बोकारो : जीएसटी का आठ करोड़ के गबन का मामला दर्ज
Updated at : 02 Dec 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : फर्जी आवासीय पता व कागजात के जरिये जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराकर एक कंपनी के प्रोपराइटर ने सरकार का आठ करोड़ रुपया गबन कर लिया है. मामला प्रकाश में आने के बाद बोकारो के राज्य कर पदाधिकारी नरेंद्र कुमार राज ने स्थानीय माराफारी थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया है. मामले में माराफारी […]
विज्ञापन
बोकारो : फर्जी आवासीय पता व कागजात के जरिये जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराकर एक कंपनी के प्रोपराइटर ने सरकार का आठ करोड़ रुपया गबन कर लिया है. मामला प्रकाश में आने के बाद बोकारो के राज्य कर पदाधिकारी नरेंद्र कुमार राज ने स्थानीय माराफारी थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया है. मामले में माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह निवासी सर्वश्री तान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रियंका लाहा को अभियुक्त बनाया गया है.
नरेंद्र के अनुसार, जीएसटी का आठ करोड़ रुपया गबन करने का मामला प्रकाश में आया तो सर्वश्री इंटरप्राइजेज व उसके प्रोपराइटर की खोजबीन की गयी. इस दौरान प्रोपराइटर व उसके संस्था का पता फर्जी मिला. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




