बोकारो विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के लिए आधा दर्जन दावेदारों का नाम गया है नयी दिल्ली

नयी दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज बोकारो जिला से प्रदेश कार्यालय भेजा गया था 20 नेताओं का नाम बोकारो : विधानसभा चुनाव में बोकारो से कांग्रेस के टिकट के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदारों का नाम नयी दिल्ली भेजा गया है. सोमवार को रांची में हुई झारखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की […]
नयी दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज
बोकारो जिला से प्रदेश कार्यालय भेजा गया था 20 नेताओं का नाम
बोकारो : विधानसभा चुनाव में बोकारो से कांग्रेस के टिकट के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदारों का नाम नयी दिल्ली भेजा गया है. सोमवार को रांची में हुई झारखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह सूची भेजी गयी है. बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय से 20 दावेदारों का नाम प्रदेश कार्यालय भेजा गया था. नयी दिल्ली में छह नवंबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. संभावना जतायी जा रही है कि अगले दो-चार दिन में बोकारो से कांग्रेस का उम्मीदवार तय हो जायेगा.
इधर, मंगलवार को दिन भर बोकारो में कांग्रेस कार्यालय सहित कांग्रेसियों में टिकट को लेकर चर्चा होती रही. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, झारखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की ओर से बोकारो विधानसभा से टिकट के लिए चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, मंजूर अंसारी, एबी राय, परिंदा सिंह, अनिल कुमार सिंह, श्वेता सिंह, संजय कुमार आदि का नाम दिल्ली भेजा गया है.
बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय से जवाहर लाल महथा, डॉ. सीके ठाकुर, साधु शरण गोप, इसराफिल अंसारी, देव शर्मा, सागीर अंसारी, डॉ. पी नैयर, संगीता तिवारी, अजीत सिंह चौधरी, उमेश प्रसाद गुप्ता, रामा राउत, रीता सिंह, महावीर सिंह चौधरी, रघुनाथ महतो, एबी राय, डॉ. परिंदा सिंह, श्वेता सिंह, अनिल कुमार सिंह, इलयास व संजय कुमार का नाम प्रदेश कार्यालय भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




