ePaper

वृद्ध व दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से दे सकेंगे वोट : डीसी

Updated at : 30 Oct 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध व दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से दे सकेंगे वोट : डीसी

बोकारो : आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने वीडियो संवाद के जरिये इस संबंध में निर्देश दिया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. डीसी मुकेश कुमार ने मंगलवार […]

विज्ञापन

बोकारो : आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने वीडियो संवाद के जरिये इस संबंध में निर्देश दिया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

डीसी मुकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए प्रखंडवार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. 28 अक्तूबर तक जिला में 12,391 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया जा चुका है. इस नयी सुविधा से निश्चित तौर पर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी. उल्लेखनीय है कि पहले सिर्फ पुलिस व सेना के जवानों व मतदान कर्मियों को ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्राप्त थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola