सेल कर्मियों की पेंशन की तिथि जल्द होगी तय

Updated at : 23 Oct 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
सेल कर्मियों की पेंशन की तिथि जल्द होगी तय

बोकारो : सेल कर्मियों के लिए पेंशन भुगतान का मार्ग प्रशस्त हो गया है. शीघ्र ही तिथि का एलान होगा. इस दिशा में पेंशन भुगतान से पहले की औपचारिकता लगभग पूरी कर ली गयी है. सेल कर्मियों की यह सुविधा में कर से राहत मुक्त होगी. पेंशन योग्य रिटायर्ड कार्मिकों के साथ संबंधित डाटा कलेक्ट […]

विज्ञापन

बोकारो : सेल कर्मियों के लिए पेंशन भुगतान का मार्ग प्रशस्त हो गया है. शीघ्र ही तिथि का एलान होगा. इस दिशा में पेंशन भुगतान से पहले की औपचारिकता लगभग पूरी कर ली गयी है. सेल कर्मियों की यह सुविधा में कर से राहत मुक्त होगी. पेंशन योग्य रिटायर्ड कार्मिकों के साथ संबंधित डाटा कलेक्ट कर लिया गया है. इसे विभागवार व प्लांट के इकाई वार कंप्यूटराइज किया जा रहा है.

सेवा प्रदाता का चयन एक ही बार : इस बाबत गत सोमवार को एसइएसबीएफ ट्रस्ट की 40 वीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक कोलकाता में हुई थी. यह जानकारी एटक संबद्ध बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के रामाश्रय प्रसाद सिंह ने दी.

अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव गौतम भाटिया, सीजीएम प्रभारी (पर्सनल) कारपोरेट, दिल्ली ने की. बताया गया कि एक बार सेवा प्रदाता के चयन के बाद उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं हो सकेगा. बीएसएल सहित सेल कर्मियों की पेंशन स्कीम जल्द लागू कर दी जायेगी. अब कर्मियों को इसका अधिक इंतजार नहीं करना होगा.

उत्तर प्रदेश में अटकी है राशि : बैठक में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव में ट्रस्ट के निवेश पर चर्चा हुई. सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर ने बताया : उत्तर प्रदेश के संबंधित उच्चाधिकारियों से सकारात्मक चर्चा हुई है. जल्द ही परिणाम आने की उम्मीद है. 2019- 2020 के लिए फिर से मे. मेहरोत्रा एंड मेहरोत्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ऑडिटर नियुक्त किया गया. बैठक में सेफी सहित विभन्नि यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola