बीएसएल : मार्च 2020 के पहले मिलेगी पेंशन

बोकारो : बोकारो स्टील के सेवानिवृत्त अधिकारियों को मार्च 2020 के पहले पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा. सेल प्रबंधन दिसबंर 2019 में पेंशन के मद में पैसा ट्रांसफर करेगा. उसके बाद पेंशन स्कीम लागू हो जायेगी. इससे बीएसएल के 2000 सहित सेल के 12000 सेवानिवृत्त अधिकारी लाभान्वित होंगे. पेंशन को लेकर सेल चेयरमैन के आश्वासन […]
बोकारो : बोकारो स्टील के सेवानिवृत्त अधिकारियों को मार्च 2020 के पहले पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा. सेल प्रबंधन दिसबंर 2019 में पेंशन के मद में पैसा ट्रांसफर करेगा. उसके बाद पेंशन स्कीम लागू हो जायेगी. इससे बीएसएल के 2000 सहित सेल के 12000 सेवानिवृत्त अधिकारी लाभान्वित होंगे.
पेंशन को लेकर सेल चेयरमैन के आश्वासन के बाद बीएसएल अधिकारी उत्साहित हैं. पेंशन शुरू होने का इंतजार सेवानिवृत्त अधिकारी बेसब्री से कर रहे हैं. पेंशन के लिए 472 करोड़ रुपए स्कीम ऑपरेट करने वाली कंपनी को दिसंबर 2019 तक ट्रांसफर करने की कोशिश सेल प्रबंधन कर रहा है. इसके बाद स्कीम लागू हो पायेगी. 16 अक्तूबर को नयी दिल्ली में हुई सेल-सेफी की बैठक में सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कहा था : दिसंबर तक पैसा ट्रांसफर कर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




