वज्रपात से दो की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2019 3:12 AM
तलगड़िया/पिंड्राजोरा/कसमार : चास क्षेत्र में शनिवार को दो लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हाे गयी. वहीं कसमार में दो युवक झुलस गये. चास मु. थाना क्षेत्र के ब्राह्मण द्वारिका गांव निवासी राकेश कुमार मंडल की पत्नी सुजाता देवी (22 वर्ष) सुबह गांव के ही कमलीबांध नहाने गयी थी. इसी दौरान वज्रपात […]
तलगड़िया/पिंड्राजोरा/कसमार : चास क्षेत्र में शनिवार को दो लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हाे गयी. वहीं कसमार में दो युवक झुलस गये. चास मु. थाना क्षेत्र के ब्राह्मण द्वारिका गांव निवासी राकेश कुमार मंडल की पत्नी सुजाता देवी (22 वर्ष) सुबह गांव के ही कमलीबांध नहाने गयी थी.
इसी दौरान वज्रपात से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के दो बच्चे हैं. पति मजदूरी करता है. स्थानीय मुखिया स्वेदश ख्वास, उप मुखिया दिनबंधु मंडल, पंसस सोहन रजवार, चास प्रखंड सीओ दिवाकर प्रसाद दिवेद्वी पहुंचे और सरकारी नियम के अनुसार मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ देने की बात कही. मौके पर माधव रजवार, कमलाकांत मंडल, हाबूलाल कालिंदी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










