Jharkhand : बोकारो में भाजपा नेता जलेश्वर साव को दिन-दहाड़े गोली मारी

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला में सोमवार को एक मुखिया के पति व भाजपा नेता को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी. मुखिया का पति लोहा कारोबारी भी है. उसका नाम जलेश्वर साव है. चास प्रखंड अंतर्गत रितुडीह पंचायत की मुखिया के पति से अपराधियों ने पहले बात की. उसके बाद उन्हें गोली मारकर […]
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला में सोमवार को एक मुखिया के पति व भाजपा नेता को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी. मुखिया का पति लोहा कारोबारी भी है. उसका नाम जलेश्वर साव है. चास प्रखंड अंतर्गत रितुडीह पंचायत की मुखिया के पति से अपराधियों ने पहले बात की. उसके बाद उन्हें गोली मारकर फरार हो गये.
रितुडीह में जिस समय जलेश्वर साव अपने गोदाम के पास खड़े थे. उसी समय बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये. उनसे कुछ बात की और बात के क्रम में ही उन्हें गोली मारकर फरार हो गये. जलेश्वर की किस्मत अच्छी थी कि गोली उनके दाहिने कंधे के पास लगी.
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में दाखिल कराया. अस्पताल में जलेश्वर का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गयी. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है. हालांकि, पुलिस अपराध के हर बिंदु की जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




