झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 8:39 AM
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा के अध्यक्ष सपन गोस्वामी के खिलाफ शनिवार को बीएस सिटी थाना में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. घटना की प्राथमिकी प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व को-ऑपरेटिव कॉलोनी में आशादीप नर्सिंग होम के संचालक कुमार प्रभात रंजन के आवेदन पर दर्ज की गयी है. प्रभात […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा के अध्यक्ष सपन गोस्वामी के खिलाफ शनिवार को बीएस सिटी थाना में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. घटना की प्राथमिकी प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व को-ऑपरेटिव कॉलोनी में आशादीप नर्सिंग होम के संचालक कुमार प्रभात रंजन के आवेदन पर दर्ज की गयी है.
प्रभात रंजन के अनुसार, झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी में संचालित आशादीप नर्सिंग होम, कृष्णा नर्सिंग होम, खुशी नर्सिंग होम व नारायणी हॉस्पिटल से गुंडा टैक्स के रूप में 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग की है. झामुमो के नाम पर चंदा काटा गया है.
रंगदारी की रकम नहीं देने पर नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ करने व संचालक के साथ मारपीट करने की धमकी दी गयी है. झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष की इस करतूत से नर्सिंग होम संचालकों में डर का माहौल है. नर्सिंग होम के संचालकों ने पुलिस से सुरक्षा की भी गुहार लगायी है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










