एमजी प्रिंटिंग प्रेस को सील करने कांड्रा पहुंची जियाडा की टीम, तीन दिनों का दिया अल्टीमेटम
Updated at : 10 Oct 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक सह बोकारो डीसी के कड़े रुख के बाद बुधवार को जियाडा के पदाधिकारियों की टीम कांड्रा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमजी प्रिंटिंग प्रेस को सील करने पहुंची. हालांकि टीम ने इंकाई के मालिक को सील करने की बात कही, तो उसने बताया कि जियाडा से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ. […]
विज्ञापन
बोकारो : जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक सह बोकारो डीसी के कड़े रुख के बाद बुधवार को जियाडा के पदाधिकारियों की टीम कांड्रा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमजी प्रिंटिंग प्रेस को सील करने पहुंची. हालांकि टीम ने इंकाई के मालिक को सील करने की बात कही, तो उसने बताया कि जियाडा से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ. इसके बाद इकाई को तीन दिन का समय देते हुए सील नहीं किया.
तीन दिन बाद जियाडा इकाई को जब्त करने की कार्रवाई करेगी. बताया जाता है कि बुधवार को जियाडा टीम बिना किसी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति के ही इकाई सील करने पहुंची थी. नियमानुसार इकाई सील करने के लिए विधिवत दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होती है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है. जब्त सामानों की सूची बनायी जाती है.
इस संबंध में जो भी नियम संगत कार्रवाई होनी है, होगी. जब आवंटन रद्द किया जा चुका है, तो उस स्थिति में उस पर जियाडा का अधिकार है. मैं जियाडा के सभी मामलों को स्वयं देख रहा हूं.
मुकेश कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा सह डीसी
क्या है मामला
जियाडा ने एमजी प्रिंटिंग प्रेस को स्याही व प्रिंटिंग से संबंधित सामान का निर्माण के लिए भूमि आवंटित किया था. आवंटित भूमि में उद्योग नहीं लगाकर स्कूल का संचालन किया जाने लगा. तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक राय महिमापत रे ने 29 मई 2017 को उक्त इकाई के आवंटन को रद्द कर दिया था.
आवंटन रद्द करने पर इकाई के मालिक ने हाइकोर्ट में क्षेत्रीय निदेशक के आदेश के विरुद्ध अपील की. हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 26 अगस्त 2019 को क्षेत्रीय निदेशक के आदेश को सही ठहराते हुए अपील निरस्त कर दी थी. जियाडा ने इस मामले में क्षेत्रीय निदेशक के आवंटन रद्द करने के बाद से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
प्रभात खबर ने जियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय बोकारो में हो रही अनियमितताओं से संबंधित खबर दिनांक 06 अक्तूबर 2019 के बोकारो संस्करण में पेज तीन में संख्या प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक सह बोकारो डीसी मुकेश कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




