झारखंड का विकास नीतीश मॉडल से ही संभव : अशोक

बोकारो :नया मोड़ बिरसा चौक पर मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश मॉडल लाओ झारखंड बचाओ के आह्वान के साथ धरना दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश मॉडल बिहार में विकास की गाथा कह रहा है. केंद्र सरकार ने अपने पोस्ट बजट में हर घर में नल का जल योजना को जगह […]
बोकारो :नया मोड़ बिरसा चौक पर मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश मॉडल लाओ झारखंड बचाओ के आह्वान के साथ धरना दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश मॉडल बिहार में विकास की गाथा कह रहा है. केंद्र सरकार ने अपने पोस्ट बजट में हर घर में नल का जल योजना को जगह दी है. यह नीतीश मॉडल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है.
नीतीश मॉडल में पूर्ण शराबबंदी, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, गांव में अंतिम व्यक्ति के घर तक पक्की सड़क का निर्माण, महिलाओं को पंचायत चुनाव व नौकरियों में आरक्षण, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाएं शामिल हैं. झारखंड का विकास नीतीश मॉडल से ही किया जा सकता है. धरना की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री विदेशी महतो व संचालन नेपाल महतो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




