नाबालिग लड़की के अपहरण में युवक जेल गया

बोकारो : हरला थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बुधवार को पुरूलिया निवासी हसरत अंसारी (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना की प्राथमिकी वसंती मोड़ झोंपड़ी निवासी बालिका के पिता ने दर्ज करायी थी. उक्त बालिका गत तीन अगस्त को अपने आवास से अचानक लापता हो […]
बोकारो : हरला थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बुधवार को पुरूलिया निवासी हसरत अंसारी (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना की प्राथमिकी वसंती मोड़ झोंपड़ी निवासी बालिका के पिता ने दर्ज करायी थी.
उक्त बालिका गत तीन अगस्त को अपने आवास से अचानक लापता हो गयी थी. खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली की हसरत अंसारी बालिका को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गयी है. बालिका व युवक को कोलकाता स्थित एक होटल से बरामद किया गया है. बालिका का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




