घर-घर जाकर सदस्य बनायेंगे कार्यकर्ता
4 Aug, 2019 5:43 am
विज्ञापन
बोकारो : भारतीय जनता पार्टी बोकारो विधानसभा की बैठक शनिवार को सेक्टर 01 स्थित बोकारो विधायक आवास सह कार्यालय में हुई. विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया. विस में 55 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बालीडीह व पिंड्राजोरा मंडल में 10-10 हजार सदस्य व अन्य 07 […]
विज्ञापन
बोकारो : भारतीय जनता पार्टी बोकारो विधानसभा की बैठक शनिवार को सेक्टर 01 स्थित बोकारो विधायक आवास सह कार्यालय में हुई. विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया. विस में 55 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.
बालीडीह व पिंड्राजोरा मंडल में 10-10 हजार सदस्य व अन्य 07 मंडल में 05 हजार सदस्य बनाया जायेगा. इसके लिए 125 समयदानी कार्यकर्ता घर-घर जाकर विशेष अभियान चलायेंगे. सदस्य बनाने के अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. बताते चले कि पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के रांची प्रवास में बोकारो विस को 45 हजार सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी. अभियान 10 अगस्त तक चलाया जायेगा.
बोकारो विधायक बिरंची नारायण व पत्नी नीना नारायण ने समयदानी कार्यकर्ता को सम्मानित कर रवाना किया. सम्मान में पुष्प वर्षा की गयी. विधायक श्री नारायण ने कहा : जनसंघ की शुरुआत 11 लोगों ने की थी. पिछले साल तक 11 करोड़ लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे.
कहा : विस में सदस्यता अभियान रफ्तार में है. लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए आगे आ रहे हैं. कहा : विशेष सदस्यता अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाकर नव मतदाता व भाजपा समर्थक को पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाये.
बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी अजीत महतो, कमलेश राय, कृष्ण कुमार मुन्ना, मृत्युंजय शर्मा, शशिभूषण ओझा, दिलीप श्रीवास्तव, सुनील गोस्वामी संजय त्यागी, लीला देवी, इंद्र कुमार झा, भरत सिंह, ऋतुरानी सिंह, धीरज झा, अवधेश यादव, पन्नालाल कान्दू, श्याम लोचन सिंह, अजय सिंह, द्वारिका सिंह, मुन्ना, मंतोष ठाकुर, रामसुमेर सिंह, ललन कुमार, स्वेदश ख्वास, रामसुमेर सिंह, बिनोद सिन्हा, विनोद कुमार, रामविलास सिंह, अजीत भगत, अजय चौधरी, महादेव घटवार, पहलु महतो, श्यामनाथ मंडल, बुद्धेश्वर घोषाल, विनय जायसवाल, किरण महतो, हसन शेख, बैद्यनाथ प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










