दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत

Updated at : 27 Apr 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत

एक की हालत गंभीरपेटरवार-रामगढ़ पथ पर गोला थाना सीमाक्षेत्र में हुई दुर्घटना पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- रामगढ़ पथ पर गोला थाना सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे अपराह्न दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य युवक […]

विज्ञापन

एक की हालत गंभीरपेटरवार-रामगढ़ पथ

पर गोला थाना सीमाक्षेत्र में हुई दुर्घटना

पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- रामगढ़ पथ पर गोला थाना सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे अपराह्न दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया. उसे 108 एंबुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

प्राथमिक उपचार के पश्चात 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया है. मृतकों में कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी ग्राम निवासी जिलानी अंसारी (35 वर्ष) व रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के दुलमी ग्राम निवासी राज कुमार महतो (36 वर्ष) शामिल है.

घायल गोला थाना क्षेत्र के चोपादारु ग्राम निवासी गोविंद सिंह (35 वर्ष) जख्मी हुए हैं. बताया जाता है कि जिलानी अंसारी अपनी टीवीएस बाइक (जेएच 09 एफ 2512) पर सवार होकर रांची से अपने घर लौट रहे थे, जबकि राज कुमार विपरीत दिशा से अपनी बाइक (जेएच 02 ए जे 0207) से अपने घर दुलमी लौट रहे थे. चरगी घाटी में दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. गोला और पेटरवार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. यहां से दोनों शवो को गोला थाना भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola