बोकारो जिला में पांच ऑब्जर्वर नियुक्त

बोकारो : चुनाव आयोग ने बोकारो जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए बोकारो जिला में पांच ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. गिरिडीह लोस क्षेत्र के गोमिया व 35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए संजीव कुमार झा को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. श्री झा मध्यप्रदेश कैडर के 1996 बैच के आइएएस […]
बोकारो : चुनाव आयोग ने बोकारो जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए बोकारो जिला में पांच ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. गिरिडीह लोस क्षेत्र के गोमिया व 35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए संजीव कुमार झा को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. श्री झा मध्यप्रदेश कैडर के 1996 बैच के आइएएस अधिकारी हैं.
एससी गनगर को व्यय प्रेक्षक बनाया है. वहीं, धनबाद लोस क्षेत्र के बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के लिए डा़ॅ ए जयाथिलक को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. वह केरल कैडर के 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. एस रजलक फरीद को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है. दोनों लोक सभा क्षेत्र के लिए एसके जैन को पुलिस आॅब्जर्वर बनाया गया है. वह हरियाणा कैडर के 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




