बोकारो : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 13 Mar 2019 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बोकारो (नावाडीह):जिला के नावाडीहआर्दश ग्राम पंचायत खरपिटो के अरगामो गांव में 16 साल की छात्रा को तीन युवकों ने अपना हवस का शिकार बनाया. युवकों ने सोमवार की रात छात्रा को अगवा कर बारीडीह जंगल ले जाकर गैंगरेप किया. इधर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक […]

विज्ञापन

बोकारो (नावाडीह):जिला के नावाडीहआर्दश ग्राम पंचायत खरपिटो के अरगामो गांव में 16 साल की छात्रा को तीन युवकों ने अपना हवस का शिकार बनाया. युवकों ने सोमवार की रात छात्रा को अगवा कर बारीडीह जंगल ले जाकर गैंगरेप किया.

इधर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है. घटना के संबध में पीड़िता ने लिखित शिकायत पर नावाडीह थाना में कांड संख्या 17 /2019 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करायी.

पुलिस ने आरोपी अरगामो गांव निवासी कार्तिक चौधरी के पुत्र कामेश्वर चौधरी व प्रयाग चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर गहन पुछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी पोटसो गांव निवासी जागेश्वर महतो के पुत्र प्रेम कुमार महतो गांव से फरार है ,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है. वहीं घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गयी है.

घटना के संबध मे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात लगभग सात बजे गांव के कामेश्वर चौधरी व मुकेश चौधरी जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर बारीडीह जंगल ले गये. कुछ देर बाद प्रेम कुमार आया और तीनों ने छात्रा से गैंगरेप किया. आरोपियों ने बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये. मंगलवार की रात छात्रा को होश आया तो उसने खुद को एक कोचिंग सेन्टर में पाया. जहां से पुलिस और परिजनों की मदद से उसे मुक्‍त कराया.

थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पीड़ित छात्रा का गुरुवार को मेडिकल जांच कराया जाएगा. इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड उपप्रमुख विश्वनाथ महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, जिप सदस्य फुलमति देवी, पोटसो के मुखिया प्रतिनिधि रूपलाल महतो, पूर्व मुखिया अमृत महतो, वार्ड सदस्य प्रकाश महतो, कोकिलचंद चौधरी, मुरलि चौधरी आदि थाना पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola