एकल महिलाओं को हर जगह मिले समान अधिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2019 6:21 AM
खैराचातर में एकल महिला संगठन ने सम्मेलन का किया आयोजन कसमार : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकल महिला संगठन का सम्मेलन हुआ. इसमें एकल महिलाओं ने हर जगह समान अधिकार की मांग की. जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण […]
खैराचातर में एकल महिला संगठन ने सम्मेलन का किया आयोजन
कसमार : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकल महिला संगठन का सम्मेलन हुआ. इसमें एकल महिलाओं ने हर जगह समान अधिकार की मांग की.
जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक मुख्य अतिथि तथा जिप सदस्य गीता देवी, उपप्रमुख ज्योत्सना झा, खैराचातर मुखिया प्रतिमा देवी व झाविमो प्रखंड अध्यक्ष तुलसीदास जायसवाल विशिष्ट अतिथि थे. सम्मेलन से पूर्व महिलाओं ने खैराचातर में रैली निकाली.
सम्मेलन में खैराचातर के अलावा सिंहपुर, मुरहुलसुदी, हिसिम व बगदा पंचायत की महिलाएं शामिल थी. श्री नायक ने कहा : केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजना चलायी है. मौके पर एकल महिला संगठन की प्रखंड अध्यक्ष सोमली देवी, जलसहिया डोली कुमारी, सावित्री देवी, विनीता देवी, अनिता जायसवाल, बेबी देवी, बाला देवी, कुमोद देवी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










