फुसरो : बंद क्वार्टर से 60 हजार रुपया और तीन लाख के जेवर चोरी, बीमार पत्नी का इलाज कराने वेल्लोर गये थे गृहस्वामी

Updated at : 10 Dec 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
फुसरो : बंद क्वार्टर से 60 हजार रुपया और तीन लाख के जेवर चोरी, बीमार पत्नी का इलाज कराने वेल्लोर गये थे गृहस्वामी

फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सुभाषनगर कॉलोनी में शनिवार की रात बंद क्वार्टर (एमक्यू 419) का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद 60 हजार रुपया समेत करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद चोर कुर्सी लगा मकान के पिछवाड़े की दीवार चढ़ कर भाग गये. गृहस्वामी […]

विज्ञापन
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सुभाषनगर कॉलोनी में शनिवार की रात बंद क्वार्टर (एमक्यू 419) का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद 60 हजार रुपया समेत करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद चोर कुर्सी लगा मकान के पिछवाड़े की दीवार चढ़ कर भाग गये.
गृहस्वामी दिनेश अग्रवाल अपनी बीमार पत्नी प्रतिमा अग्रवाल का इलाज कराने वेल्लोर गये थे. वहां से लौटने के बाद जमशेदपुर ससुराल चले गये. दिनेश ने क्वार्टर की देखभाल का जिम्मा पड़ोसी कृष्णा प्रसाद को देकर गये थे. घटना की रात कृष्णा प्रसाद अपने काम से बोकारो गये थे.
इधर, चोरी की सूचना मिलने के बाद दिनेश अग्रवाल सुभाषनगर स्थित क्वार्टर पहुंचे. कमरे में अलमारी टूटा हुआ था. सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी में रखे करीब तीन लाख के सोने-चांदी जेवरात व नकद 60 हजार रुपया था. सूचना मिलने पर बेरमो थाना पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की.
इस संबंध में दिनेश अग्रवाल के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इधर, जेवरात चोरी होने से दिनेश की पत्नी प्रतिमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, बेरमो थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola