ePaper

चंदनकियारी से पुरुलिया जा रहा ट्रेकर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल

Updated at : 09 Dec 2018 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
चंदनकियारी से पुरुलिया जा रहा ट्रेकर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल

बोकारो/चंदनकियारी : जिला के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक महिला शामिल है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि झरिया और चंदनकियारी के बीच गलगलटांड़ के पास […]

विज्ञापन

बोकारो/चंदनकियारी : जिला के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक महिला शामिल है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि झरिया और चंदनकियारी के बीच गलगलटांड़ के पास एक ट्रेकर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रेकर चालक और एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक ट्रेकर चालक की पहचान प्रेमचंद महतो के रूप में हुई है, जबकि महिला का नाम पुष्पा देवी बताया गया है.

चंदनकियारी के आमडीहा से एक परिवार ट्रेकर में सवार होकर पुरुलिया जा रहा था. परिवार को पुरुलिया के किसी मंदिर में पूजा करनी थी. ट्रेकर की स्पीड बहुत ज्यादा थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रेकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola