बोकारो : कम पेट्रोल मिलने से गुस्साये ग्राहकों ने पंप पर किया हंगामा
Updated at : 06 Dec 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बकरी बाजार के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप में बुधवार को कम पेट्रोल मिलने की शिकायत पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. शिकायत मिलने पर चास एसडीओ सतीश चंद्रा ने दंडाधिकारी छवि बाला बारला से जांच करायी. जांच में भी पेट्रोल व डीजल कम […]
विज्ञापन
बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बकरी बाजार के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप में बुधवार को कम पेट्रोल मिलने की शिकायत पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. शिकायत मिलने पर चास एसडीओ सतीश चंद्रा ने दंडाधिकारी छवि बाला बारला से जांच करायी. जांच में भी पेट्रोल व डीजल कम पाया गया. हंगामा के कारण पुलिस की उपस्थिति में पंप संचालक को पंप बंद करना पड़ा. भारत पेट्रोलियम के पदाधिकारी के आने के बाद पंप खोला गया.
क्या है मामला : सेक्टर दो निवासी एक व्यक्ति बोतल में पेट्रोल खरीदने गया. कम पेट्रोल मिलने पर नाराज उसने नोजल मैन को इसकी शिकायत की और हंगामा करने लगा.
पंप पर मौजूद लोगों ने उसका साथ दिया और हंगामा में शामिल हो गये. इसकी जानकारी सिटी थाना व एसडीओ चास को दी गयी. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची कर ग्राहकों को शांत कराया. ग्राहकों का आरोप है कि इस पेट्रोल पंप में ग्राहकों के साथ छल किया जा रहा है. जब दंडाधिकारी ने मापी जांच की, तो पेट्रोल एक लीटर में 100 एमएल कम व डीजल 150 एमएल तक कम पाया गया.
इस कारण कुछ घंटे के लिए पंप बंद कर दिया गया. उसी बीच भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स ऑफिसर कुमार विभोर पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया : पांच लीटर की मापी में माप लिया गया. सब माप सही है. उसके बाद पंप खोल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




