बोकारो : बिहार के गया से बोकारो आकर चोरी करता था गिरोह, अब चढा पुलिस के हत्‍थे, लाखों के जेवरात व पिस्तौल बरामद

Updated at : 05 Dec 2018 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो :  बिहार के गया से  बोकारो आकर चोरी करता था गिरोह, अब चढा पुलिस के हत्‍थे, लाखों के जेवरात व पिस्तौल बरामद

बोकारो : लोहांचल कॉलोनी, सेक्टर 12 के प्लॉट संख्या 64 निवासी सहरसा के पूर्व विधायक सतीश चंद्र झा के आवास में 25 अक्तूबर की रात में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व विधायक के आवास से चोरी हुआ लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात, […]

विज्ञापन
बोकारो : लोहांचल कॉलोनी, सेक्टर 12 के प्लॉट संख्या 64 निवासी सहरसा के पूर्व विधायक सतीश चंद्र झा के आवास में 25 अक्तूबर की रात में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व विधायक के आवास से चोरी हुआ लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात, यूएसए निर्मित लाइसेंसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एलइडी टीवी, विदेशी मुद्रा, बैंक लॉकर की चाबी बरामद कर लिया गया है.
इस मामले में बिहार के गया जिला अंतर्गत थाना बेला के जफरा निवासी जितेंद्र मालाकार, बोकारो कैंप दो के हनुमान नगर झोंपड़ी निवासी कृष्णा महतो उर्फ बुटका व चोरी का जेवरात खरीदने वाले चास के राम नगर कॉलोनी निवासी सोनार कुलदीप कुमार (को-ऑपरेटिव कॉलोनी शॉपिंग सेंटर स्थित मां शीतला ज्वेलर्स के मालिक) को गिरफ्तार किया गया है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान के अलावा घटना में इस्तेमाल की गयी अपराधियों की बाइक बरामद की.
जमीन में गाड़ कर रखी गयी थी पिस्तौल : सेक्टर 12 के किराये वाले मकान से पूर्व विधायक की पिस्तौल व गोली बरामद हुई. इसे पॉलीथिन में रख कर जमीन में गाड़ कर रखा गया था. चोरी की टीवी सेक्टर 12 स्थित सरना स्थल में चादर में लपेट कर जमीन के अंदर रखा था. जेवरात को-ऑपरेटिव कॉलोनी के मां शीतला ज्वेलर्स में 42 हजार रुपये में बेचे गये थे.
उक्त जेवरात को भी पुलिस ने दुकान से बरामद कर लिया. चोरी के अन्य सामान अपराधियों ने आवास के अंदर रखे टेडी बीयर में छुपा कर रखे थे. एसपी ने बताया कि चोरी की घटना का वीडियो फुटेज विधायक के आवास के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. घटना के दौरान अपराधियों द्वारा पहने गये कपड़े भी उसके आवास से बरामद हुए.
पुलिस टीम में ये थे शामिल : घटना के उद्भेदन के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था. इसमें सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन, चास थानेदार सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय, सेक्टर चार थानेदार सह इंस्पेक्टर इंद्रासन चौधरी व सेक्टर 12 थानेदार सह इंस्पेक्टर नवीन चंद्र दास की मुख्य रूप से शामिल थे.
गिरोह ने चास व बोकारो में की है कई चोरी
एसपी कार्तिक एस ने मंगलवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि सेक्टर चार एफ में एक सेवानिवृत्त बीएसएल अधिकारी के घर 28 अक्तूबर की रात को उक्त अपराधियों ने चोरी का प्रयास किया था. जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उक्त आवास की घेराबंदी की.
चोर अपना मोबाइल, बाइक की चाबी व कई औजार वहीं छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने यह सामान जब्त कर जांच की. मामले में सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के निवासी झपसी राम के मकान में किराये पर रहने वाले जितेंद्र मालाकार और कैंप दो के हनुमान नगर झोंपड़ी निवासी कृष्णा महतो उर्फ बुटका को गिरफ्तार किया.
मौके से बिहार के बक्सर निवासी गुड्डु पंडित व रवि उर्फ गोलू भाग गये. गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उनके गिरोह ने चास व बीएस सिटी थाना क्षेत्र में चोरी की पांच घटनाएं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola