बोकारो : इलेक्ट्रो स्टील-वेदांता ने 265 यूनिट रक्तदान कर रचा इतिहास

Published at :27 Nov 2018 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : इलेक्ट्रो स्टील-वेदांता ने 265 यूनिट रक्तदान कर रचा इतिहास

– लेक्ट्रोस्टील-वेदांता में मेगा रक्तदान शिविर – अधिकारी-कर्मी ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान बोकारो : इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता ने 265 यूनिट रक्तदान कर झारखंड स्तर पर इतिहास रचा. मंगलवार को इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता परिसर में कंपनी के सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) के तहत मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के अधिकारी व कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. […]

विज्ञापन

– लेक्ट्रोस्टील-वेदांता में मेगा रक्तदान शिविर

– अधिकारी-कर्मी ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

बोकारो : इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता ने 265 यूनिट रक्तदान कर झारखंड स्तर पर इतिहास रचा. मंगलवार को इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता परिसर में कंपनी के सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) के तहत मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कंपनी के अधिकारी व कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. 265 यूनिट रक्तदान किया गया, जो झारखंड स्तर पर रिकार्ड है. अब तक एक दिन में रक्तदान करने की सर्वाधिक संख्या बोकारो जिले में 182 व पूरे झारखंड में 223 यूनिट थी.

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रवि रंजन कुमार मिश्र ने किया. कहा, रक्तदान के बाद यह कहना असंभव है कि रक्त किस जाति या धर्म से आ रहा है और किस जाति या धर्म को जायेगा. रक्तदान धर्म से परे होता है. श्री मिश्र ने बताया कि इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता की ओर से जब यह अवगत कराया गया कि प्लांट के अधिकारी व कर्मी बोकारो जिले के 182 यूनिट रक्तदान के रिकार्ड को तोड़ने के लिए उत्साहित है. इस विचार से प्रभावित होकर रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने का मन बनाया.

मुझे खुशी है कि मेरी उपस्थिति में न सिर्फ बोकारो जिला, बल्कि झारखंड का रिकार्ड भी टूट गया. इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता के डिप्टी सीईओ पंकज मल्हान ने कहा कि आसमान छू लेना ही सफलता नहीं होती है, बल्कि आसमान छूने के बाद भी पांव को जमीन पर ही रखना जरुरी होता है. आज इतना बड़ा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करके यह प्रमाणित हो गया कि कंपनी न केवल उत्पादन में आगे है, बल्कि समाज सेवा में भी आगे तत्पर है.

साल में तीन बार तक रक्तदान

इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता के मुख्य वित्त पदाधिकारी जलज मालपानी ने बताया कि रक्तदान ऐसी प्रक्रिया है, जिससे शरीर को कभी कोई नुकसान नहीं होता है. बल्कि चंद घंटों में रक्त की भरपाई हो जाती है. स्वस्थ मनुष्य साल में दो से तीन बार तक रक्त दान कर सकता है, जिसका शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है. रक्तदान महादान है. इसे सभी को करना चाहिए.

वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सीपी पांडे ने बताया कि इलेक्ट्रोस्टील की ओर से लगातार पांच वर्ष से रेड क्रॉस सोसाईटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहा है. लेकिन, इस बार इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता ग्रुप के की ओर से मेगा रक्तदान शिविर लगा कर पूरे झारखंड का रिकार्ड टूटा है. इसके लिए कंपनी के अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं.

उत्साहित थे अधिकारी व कर्मी

इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता के सीएसआर प्रमुख कौशिक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी की ओर से सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला. रक्तदान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाइटी-ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया. कंपनी के अधिकारी व कर्मी ने इसमें उत्साह से भाग लिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर मिश्र, कंपनी के सीपीओ एस वेंकटरमन, प्रवीण कुमार, शंकर सुमन नाथ, रजन हाजारिका, राकेश सिंह, तरूणी कुमारी, कृष्णा सिंह, डॉ. रिंकू जायसवाल सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. यू मोहंती, उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, एसएन सिंह आदि उपस्थित थे. संचालन सीएसआर के एसआर त्रिपाठी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola