जैनामोड़ : भाजपा विधायक बोले-पारा शिक्षकों के साथ हूं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 9:33 AM
विज्ञापन
जैनामोड़ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न प्रखंडों के पारा शिक्षकों ने रविवार को विधायकों के आवास के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम शुरू किया. जरीडीह कसमार व पेटरवार प्रखंड के लगभग 400 पारा शिक्षक बांधडीह खेल मैदान से प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नायक के नेतृत्व में जुलूस के शक्ल में […]
विज्ञापन
जैनामोड़ : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न प्रखंडों के पारा शिक्षकों ने रविवार को विधायकों के आवास के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम शुरू किया. जरीडीह कसमार व पेटरवार प्रखंड के लगभग 400 पारा शिक्षक बांधडीह खेल मैदान से प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नायक के नेतृत्व में जुलूस के शक्ल में सरकार के विरोधी नारे लगाते हुए जैनामोड़ पहुंचे.
पारा शिक्षक जैनामोड़ स्थित बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के अावास जा रहे थे. जरीडीह बीडीओ सदानंद महतो व जरीडीह थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने जुलूस को रोक दिया गया. बीडीओ ने कहा कि विधायक किराये के मकान में रहते हैं. इसके बाद पारा शिक्षक पुन: बांधडीह मैदान पहुंचे और विधायक का इंतजार करने लगे.
कुछ देर बाद विधायक पहुंचे और पारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक बुला कर बताया जाये कि आखिर सीएम की इच्छा क्या है. पार्टी के लक्ष्मण गिलुवा, अर्जुन मुंडा समेत कई अन्य विधायकों ने मामले को गंभीरता से लिया है. सर्वशिक्षा भाजपा की देन है.
सोमवार को रांची में आपकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जायेगा. मैं आपके साथ हूं. पार्टी में रहूं या नहीं, पार्टी टिकट दें या ना दें, मैं अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हूं. पारा शिक्षकों की बात पार्टी से करूंगा. मौके पर आजसू नेता संतोष महतो, विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, अजय सिंह आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










