अनिल कुमार चौधरी बने सेल चेयरमैन

Published at :22 Sep 2018 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी बने सेल चेयरमैन

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनांस के पद पर सेवा दे चुके अनिल कुमार चौधरी स्टील अॉथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं. एसीसी (अप्वाॅइंमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट) ने शुक्रवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. श्री चौधरी 31 दिसंबर 2020 तक चेयरमैन बने रहेंगे. इससे […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनांस के पद पर सेवा दे चुके अनिल कुमार चौधरी स्टील अॉथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं. एसीसी (अप्वाॅइंमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट) ने शुक्रवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. श्री चौधरी 31 दिसंबर 2020 तक चेयरमैन बने रहेंगे. इससे पहले वह सेल के निदेशक (फाइनांस) पद पर सेवा दे चुके हैं.

श्री चौधरी की नियुक्ति से बोकारो स्टील संयंत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. अधिकारियों-कर्मचारियों की माने तो श्री चौधरी सेल को अच्छी तरह से समझते हैं. इससे कंपनी को फायदा होगा. श्री चौधरी सेल के नयी दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस में महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति पाने के बाद 15 अप्रैल 2011 में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनांस बनाये गये थे.

करीब चार माह कार्य करने के बाद उनका स्थानांतरण 31 अगस्त 2011 को नयी दिल्ली स्थित सेल कॉरपोरेट कार्यालय में हो गया, जहां प्रोन्नत के बाद वे सेल के निदेशक फाइनांस के पद पर सेवा दे रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola