दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल, चार गंभीर
Updated at : 17 Sep 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

पेटरवार : एनएच-23 बोकारो-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक 11 माह की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गये. इनमें से चार की स्थिति गंभीर है. इन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया है. पेटरवार के चंद्रपुरा जंगल के पास दिन करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों की […]
विज्ञापन
पेटरवार : एनएच-23 बोकारो-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक 11 माह की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गये. इनमें से चार की स्थिति गंभीर है. इन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया है. पेटरवार के चंद्रपुरा जंगल के पास दिन करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गयी. एक बाइक में
नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू निवासी भूपेंद्र सिंह (35 वर्ष), सरोचिया निवासी गोविंद सिंह (34 वर्ष), भूपेंद्र की बहन और 11 माह की भगिनी सवार थे. दूसरी मोटरसाइकिल में पेटरवार निवासी शेखर सोनी (17 वर्ष) और अंशु कुमार गुप्ता (17 वर्ष) थे. इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. इधर, बांगा मोड़ के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आकर बांगा ग्राम निवासी पूर्णेंदु महतो (55 वर्ष) घायल हो गये.
पेटरवार पुलिस ने सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना की जानकारी पाकर आजसू नेता डॉ लंबोदर महतो पहुंचे और घायलों को चार एंबुलेंस से रिम्स भिजवाकर उनके इलाज की व्यवस्था करायी. मौके पर सदमाकला मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, आजसू के संटू सिंह, बंटी सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




