ब्रज में बजत बधाई, मैं सुन के आयी, नंद दुआरे

Updated at : 04 Sep 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रज  में बजत बधाई, मैं सुन के आयी, नंद दुआरे

नौबत बाजे और बजे शहनाई, मैं सुन के आयी… बोकारो : चास-बोकारो में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रविवार की मंदिरों और घरों में झूला सजाया गया. भजन-कीर्तन पर भक्तगण झूमते-गाते रहे. पूरा वातावरण कान्हामय है. चहूं और जय कन्हैया लाल की, जय कन्हैया लाल की की जैकारे गूंजते रहे. रात […]

विज्ञापन

नौबत बाजे और बजे शहनाई, मैं सुन के आयी…

बोकारो : चास-बोकारो में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रविवार की मंदिरों और घरों में झूला सजाया गया. भजन-कीर्तन पर भक्तगण झूमते-गाते रहे. पूरा वातावरण कान्हामय है. चहूं और जय कन्हैया लाल की, जय कन्हैया लाल की की जैकारे गूंजते रहे. रात को 12 बजे भगवान के जन्म लेते ही शंख-घड़ियाल बजने लगे. बधाई गीत गाये गये-ब्रज में बजत बधाई, मैं सुन के आयी, नंद दुआरे नौबत बाजे, और बजे शहनाई, मैं सुन के आयी…भक्तों ने उपवास रख उपासना की. जगह-जगह पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. साथ ही बाल कृष्ण की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सेक्टर 12, सेक्टर टू बी व सेक्टर चार में मेला लगा हुआ है. यहां मीना बाजार, झूला आदि लगा हुआ है. शहरवासियों की भीड़ इन स्थानों पर उमड़ रही है.
श्रीश्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव, चौधरी चरण सिंह मोड़ सेक्टर 12 सी, सेक्टर टू बी कृष्णा मंदिर व श्रीश्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव, विकास परिषद सिटी सेंटर सेक्टर चार में विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. सोमवार को श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे और बाल कृष्ण को झूला झूलाया. उधर, मेला में देर रात तक भीड उमडी रही. पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभोज, छठिहार, भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम जन्माष्टमी पूजा महोत्सव तक चलेगा.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही पूजा की धूम
चंदनकियारी, तलगडिया, पिंड्राजोरा, चास, बालीडीह, जैनामोड़, कसमार, पेटरवार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही. श्रीकृष्ण के भजन कीर्तन से महौल भक्तिमय हो गया. इधर, को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, सेक्टर तीन स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल छात्रावास, सेक्टर दो सी श्रीकृष्ण मंदिर, सेक्टर चार एफ सूर्य मंदिर व सेक्टर छह डी बाबा निरंजननाथ शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola