बड़ा खटाल : चाकूबाजी में जख्मी दूसरे किशोर की अस्पताल में मौत, 19 अगस्त को हुई थी सूरज के दोस्त मनीष की मौत

Updated at : 24 Aug 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ा खटाल : चाकूबाजी में जख्मी दूसरे किशोर की अस्पताल में मौत, 19 अगस्त को हुई थी सूरज के दोस्त मनीष की मौत

बोकारो : अपने मित्र मनीष को बचाने के दौरान में चाकूबाजी की घटना का शिकार 15 वर्षीय किशोर सूरज की मौत बुधवार की देर रात रांची के मेदांता अस्पताल में हो गयी. 19 अगस्त को हुई घटना के बाद सूरज चार दिनों तक अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष करता रहा. बीजीएच के चिकित्सकों […]

विज्ञापन
बोकारो : अपने मित्र मनीष को बचाने के दौरान में चाकूबाजी की घटना का शिकार 15 वर्षीय किशोर सूरज की मौत बुधवार की देर रात रांची के मेदांता अस्पताल में हो गयी. 19 अगस्त को हुई घटना के बाद सूरज चार दिनों तक अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष करता रहा. बीजीएच के चिकित्सकों ने सूरज को बेहतर इलाज के लिए घटना के दूसरे दिन मेदांता रेफर किया था.
सूरज का शव गुरुवार की सुबह मेदांता अस्पताल से बड़ा खटाल स्थित उसके आवास पहुंचा. शव पहुंचने से पहले ही सूरज के आवास के समीप दर्जनों की संख्या में लोग जमा हो गये थे. सूरज के शव का अंतिम संस्कार चास स्थित गरगा घाट में किया गया.
शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी मां व बहन
सूरज का शव पहुंचते ही उसकी पांचों बहनें, मां व रिश्तेदार दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतक अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था. वह निजी से मैट्रिक की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था. सूरज का शव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया.
c
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola