झारखंड : विक्षिप्त की पत्थर से कूचकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2018 1:11 PM
बोकारो थर्मल : बोकारो में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि लालचौक स्थित चेक पोस्ट के पास 30 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने वीभत्स तरीके से हत्या कर दी. मृतक कई महीने से लालचौक […]
बोकारो थर्मल : बोकारो में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि लालचौक स्थित चेक पोस्ट के पास 30 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने वीभत्स तरीके से हत्या कर दी. मृतक कई महीने से लालचौक स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के चेक पोस्ट के पास रहता था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










