Bokaro News : 40% संविदा कर्मियों की कटौती का विरोध
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से बुधवार को सीइजेड गेट के समीप सेल में संविदा कर्मियों की 40% कटौती के खिलाफ सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि संविदा कर्मियों की भारी कटौती को तत्काल रोक लगे. इस प्रस्ताव से मजदूरों में अनिश्चितता का माहौल है. इसका असर काम व उत्पादन पर होगा.
39 माह के बकाये एरियर का भुगतान, बोकारो स्टील प्लांट में गुप्त मतदान द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव कराने, बोकारो स्टील प्लांट के इंसेंटिव रिवॉर्ड के मनी टेबल में सुधार करने, डी प्रकार के आवास को लाइसेंस पर देने, एसडब्ल्यू ठेका कर्मियों को इएसआइसी का लाभ देने, अधूरे वेज को पूरा करने, बीजीएच को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाने, कर्मचारियों के ग्रेडिंग सिस्टम को पारदर्शी करने, बीएसएल कर्मचारियों के आवास की आवंटन के तीन महीने के अंदर मरम्मत करने, ठेका कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने व ठेका मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बोकारो में 100 बेड का इएसआइसी अस्पताल खोलने की भी मांग उठायी गयी.बोकारो मजदूर समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएसएल के सिंटर प्लांट के विश्राम गृह में बुधवार को बोकारो मजदूर समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता उपाध्यक्ष हरेंद्र दास व संचालन कोषाध्यक्ष फनी भूषण गोप ने किया. महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि सेल प्रबंधन अविलंब 40% ठेका मजदूरों की छंटनी को बंद करे. प्लांट के सभी विश्राम गृहों में पंखा, एसी, शौचालय की व्यवस्था की जाये. मजदूरों का शोषण बंद किया जाये, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ गोप, दिजोपद बाउरी, श्रीकांत दास, विधान कुमार, विनोद महतो, मनोज महतो, इस्लाम रुपम कपरदर, मोहम्मद फैजल, दीपक कुमार मोदी, वैध नाथ सिंह, रामनाथ मांझी, जवाहर लाल, सुमित ठाकुर, लालबाबू रजवार आदि मौजूद थे. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष विशेश्वर महतो, रमेश कुमार मिश्रा, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, तपन गिरि, रामसुमेर सिंह, कृष्णा प्रसाद केवट, राजेश कुमार महतो, अरविंद सिंह, आशीष सिंह, दिगू कर्मकार, शशि भूषण सिंह, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, राजेश कुमार महतो, अशोक सोरेन, हराधन सिंह, पीसी रजक, टेकलाल महतो, लाल भूषण, सीपी ठाकुर, एमपी मेहता, गिरेंद्र सिंह, उमेश ठाकुर आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










