Bokaro News : एसआइआर और जनगणना को लेकर सजग रहने की अपील

Bokaro News : झामुमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की टांड़मोहनपुर में हुई.
झामुमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को टांड़मोहनपुर पंचायत के विवाह मंडप में प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एसआइआर और जनगणना पर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश के आलोक में सभी कार्यकर्ता सजग रहे, क्योंकि एसआइआर में कागजातों का ठीक से सत्यापन नहीं होने से वोटर लिस्ट से नाम कटने की संभावना है. जिला युवा अध्यक्ष अमित सोरेन ने कहा कि सभी बूथों में पांच महिला और पांच पुरुष सहित बीएलओ टू की टीम बनायी जायेगी. टीम स्थानीय बीएलओ को कार्य करने में मदद करेगी. मौके पर टीम के गठन को लेकर फॉर्म का वितरण किया गया. बैठक का संचालन शंकर मरांडी ने किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू, उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, उप मुखिया बबीता कुमारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी, अतुल रजवार, अजय किस्कू, सोहन मुर्मू, राजाराम सोरेन, सोहराय हांसदा, अकबर अंसारी, दीन मोहम्मद अंसारी, बाबूलाल हांसदा, जयंत प्रकाश, अमित दिगर, सागर हांसदा, सुधीर हांसदा आदि मौजूद थे.
मकान सूचीकरण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
जनगणना के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण बुधवार को चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार ने किया. इस दौरान बाबूडीह में कार्यरत प्रगणकों से चल रहे कार्य की जानकारी ली. मकान सूचीकरण के बाद मोबाइल एप्लीकेशन में किये जा रहे डाटा इंट्री कार्य की भी जांच की. कहा कि सभी आंकड़ों को निर्धारित प्रपत्र व मोबाइल एप्लीकेशन में सही व समय पर अपलोड करें. प्रगणक घर-घर जाकर संग्रहित जानकारी का डिजिटल माध्यम से उचित मिलान करना सुनिश्चित करेंगे. प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को सावधानीपूर्वक जानकारी संकलित करने व विभागीय निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










