Bokaro News : बीजीएच में रिजिड ब्रोंकोस्कोप की सुविधा शुरू
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में बीजीएच ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
विज्ञापन
आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में बोकारो जनरल अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इएनटी विभाग में अब रिजिड ब्रोंकोस्कोप उपकरण से मरीज के गले या सांस की नली में फंसे बाहरी वस्तु को निकाला जा सकेगा. बीजीएच में यह सुविधा शुरू कर दी गयी है. इसमें डॉक्टर दूरबीन विधि का उपयोग कर सांस की नली में फंसी वस्तु को बिना किसी बड़े चीरे के सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लेते हैं. आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चे अक्सर खेल-खेल में सिक्के, खिलौने, बीज या अन्य हानिकारक चीजें मुंह में डाल लेते हैं, जो सांस नली में फंस जाते हैं. कई बार वयस्क के साथ भी ऐसी घटना हो जाती है.
सेल ने स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम के लिए इडीसीएल से किया समझौता
शिक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इडीसीएल द्वारा सेल के सीएसआर के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा. इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मंगलवार को हुआ. एसएआइएल निदेशक (कार्मिक) केके सिंह की उपस्थिति में एसएआइएल व एडसीआइएल के बीच नयी दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत सेल के परिचालन क्षेत्रों के आसपास स्थित स्कूलों में ””””स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम”””” स्थापित किये जायेंगे. यह परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य – 4 के उद्देश्यों के अनुरूप है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










