बोकारो: हाथियों के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन
elephant news

हाथी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Bokaro News: गोमिया प्रखंड के कुसुमडीह क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का रामगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

ललपनिया से रामदुलार पंडा की रिपोर्ट

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के कुसुमडीह क्षेत्र में बीती रात हाथियों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में तीन हाथियों का झुंड घूम रहा था. वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क करते हुए उस मार्ग से पैदल नहीं गुजरने की हिदायत दी थी. बावजूद इसके केरी (टीकाहारा) का व्यक्ति कार्तिक बेसरा रात के समय पैदल अपने घर की ओर निकल पड़ा. 

मंदिर के पास हुआ हाथियों से सामना 

बताया जाता है कि दामोदर नदी पर बने पुल को पार कर जैसे ही कार्तिक बेसरा कुसुमडीह स्थित मंदिर के पास पहुंचा, उसका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक हाथी ने उसे पटक दिया और कमर के बाईं ओर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. 

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय कार्तिक बेसरा अपनी पत्नी के साथ गोला प्रखंड के शीशाटांड़ स्थित एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद वह रात में ही पैदल अपने घर के लिए निकल पड़ा था. इधर, परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन को घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहने तथा वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में पैसे वसूली का मामला, आंगनबाड़ी सेविका को हटाया गया

यह भी पढ़ें: गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola