गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा :-गिरफ्तार आरोपी

Garhwa News: मझिआंव पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि लेकर निर्माण नहीं करने वाले गोपालपुर गांव के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

मझिआंव से मनोज दूबे की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरा पंचायत के गोपालपुर गांव से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने के मामले में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आवास योजना में राशि लेकर निर्माण अधूरा

गिरफ्तार किए गए लोगों में 58 वर्षीय भूलू रजवार और 47 वर्षीय रघु रजवार शामिल हैं.जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत इन गरीब परिवारों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था. इसके साथ ही नियमानुसार इनके खातों में राशि भी निर्गत (जारी) कर दी गई थी. लेकिन योजना की राशि मिलने के बावजूद दोनों लाभुकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया.

जांच में लापरवाही उजागर, दोनों लाभुक डिफाल्टर घोषित

आवास निर्माण की धीमी प्रगति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराई गई थी. जांचोपरांत यह पाया गया कि लाभुकों द्वारा सरकारी राशि का उठाव करने के बाद भी काम में घोर लापरवाही बरती गई है. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों लाभुकों को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया. विभागीय कार्रवाई के तहत दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवेदन दिया गया था. इसके बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था.

वारंट के बाद दोनों गिरफ्तार, जेल भेजे गए

न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद मझिआंव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर गांव से दोनों वारंटियों को धर दबोचा. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डिफाल्टर लाभुकों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola